आज के समय में खुद को स्वस्थ कैसे रखे

हेलो दोस्तों,

आज के समय में हम सब की ज़िन्दगी बहुत रफ्तार से चल रही है। हमारे पास अपने लिए भी समय नही होता है। इस कारण से हम खुद के लिए लापरवाह हो जाते है, और हमारा शरीर भी कई प्रकार से कमज़ोर होता जाता है। 
 आज हम आपको बताएंगे की कुछ छोटी छोटी बातों का ध्यान रख कर हम न केवल खुद स्वस्थ रह सकते है साथ ही अपने परिवार को भी स्वस्थ रख सकते है।

  दोस्तो आज कल की बिजी ज़िन्दगी में लोगो के पास सोने तक समय नही होता है लेकिन आप जितना भी हो सके अपनी रात की नींद जरूर पुरी करे क्योंकि जब आप रात की नींद अच्छे से लेते है तो आपका पूरा दिन एक्टिव रहता है । आप चाहे कितना ही देर में सोये सुबह टाइम से उठे और खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में शहद और नीबू मिलाकर पिये। इससे न केवल आपके शरीर में स्फूर्ति आएगी साथ ही आपके दिन की शुरुआत भी अच्छी होगी ।
     सुबह समय से उठने से आप समय से नाशता भी कर सकते है जो हम अक्सर देर से उठने के कारण से मिस कर देते है। सुबह के समय हमारे शरीर को उर्जा की बहुत जरूरत होती है इसलिए नाश्ते में जूस, दूध और फलो का सेवन जरूर करे, और गर्मी के समय में आप लस्सी तथा दही का प्रयोग भी कर सकते है।  

     सुबह समय से उठने से आप पूरे दिन खुद को काफी सक्रीय महसुस करेंगे और आपको अच्छी भूख भी लगेगी जिससे आप खाना भी सही और समय पर खा पाएंगे। अपने  भोजन में दाल, हरी सब्जियां,पनीर, फल और जितना हो सके पीने की वस्तुओं का ज्यादा इस्तेमाल करे। ये न केवल आपको ऊर्जा देंगी बल्कि आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने के योग्य भी बनाएगी।  घर पर रहकर अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए थोड़ी बहुत एक्साइज जरूर करे और साथ अपने आप को सकुन देने के लिए कुछ मेडिटेशन भी जरूर करे। ऐसा करने से आप हृदय, बी.पी. और किसी भी प्रकार के ब्रेन की प्रोब्लम से बचे रहेंगे।
     तो दोस्तो स्वस्थ रहे और सुरक्षित रहे 

Comments